इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में नौकरी का मौका – 10th पास के लिए सुनहरा मौका

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में नौकरी का मौका

अगर आप सिर्फ 10वीं पास हैं और एक अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में भर्ती निकली है और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 26 जुलाई से स्टार्ट हो जाएगी। जो भी इस पोस्ट के लिए योग्यता रखते हैं और इच्छुक अभ्यर्थी हैं, वो इंटेलिजेंस ब्यूरो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फार्म भरने की लास्ट डेट 17 अगस्त 2025 तय की गई है।

इस भर्ती में दो तरह की नौकरियाँ हैं –

  • सिक्योरिटी असिस्टेंट (SA)
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)

कुल मिलाकर करीब 2000 से ज्यादा खाली जगहें हैं। ये नौकरियाँ देश के अलग-अलग राज्यों में हैं।

जरूरी योग्यता क्या है?

इन पदों के लिए सबसे जरूरी बात ये है कि आपने 10वीं पास कर ली हो। इसके अलावा, कुछ पदों के लिए स्थानीय भाषा या बोली का ज्ञान होना भी ज़रूरी हो सकता है।

उम्र सीमा क्या होगी?

  • SA के लिए: 18 से 27 साल तक
  • MTS के लिए: 18 से 25 साल तक

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी वालों को उम्र में छूट भी मिलेगी।

सैलरी कितनी मिलेगी?

  • SA के लिए सैलरी: करीब ₹21,700 – ₹69,100 प्रति माह*
  • MTS के लिए सैलरी: करीब ₹18,000 – ₹56,900 प्रति माह*

इसके साथ-साथ सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

कैसे होगा सिलेक्शन?

सिलेक्शन तीन स्टेज में होगा:

  • लिखित परीक्षा (ऑनलाइन)
  • स्किल टेस्ट या फिजिकल टेस्ट (पोस्ट के हिसाब से)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

आवेदन कब से शुरू होंगे?

अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2025 से स्टार्ट हो जाएगी। ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन आने के बाद ही आवेदन शुरू होंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 17 अगस्त 2025 तय की गई है।

आवेदन कैसे करना है?

  1. सबसे पहले mha.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. ‘IB Recruitment 2025’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई जानकारी भरें – जैसे नाम, डेट ऑफ बर्थ, क्वालिफिकेशन आदि।
  4. डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस भरें।
  5. सबमिट करने के बाद एप्लीकेशन का प्रिंट जरूर रखें।

आवेदन फीस कितनी है?

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ सभी कैंडिडेट्स को एग्जाम प्रॉसेसिंग फीस के रूप में 550 रुपये जमा करना होगा। ऐसे में जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस 100 रुपये सहित 650 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, महिला उम्मीदवार एवं एक्स सर्विसमैन को अप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है। ऐसे में उन्हें 550 रुपये जमा करना होगा।

ज़रूरी बातें जो याद रखें:
  • एप्लाई करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ लें।
  • हर डिटेल जैसे – फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट्स सही तरीके से अपलोड करें।
  • फॉर्म भरते वक्त गलती न हो, इसलिए सबमिट करने से पहले एक बार चेक जरूर करें।

हमारी सलाह

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और अभी तक आपको कोई अच्छा अवसर नहीं मिला है, तो ये मौका बिलकुल न छोड़ें। 10वीं पास होने के बाद इस तरह की नौकरी मिलना आसान नहीं होता, इसलिए समय पर आवेदन करें और तैयारी में जुट जाएं। अगर आपको ये जानकारी मददगार लगी हो, तो हमारी वेबसाइट Rozgar.com को बुकमार्क कर लें और नए अपडेट्स के लिए रेगुलर विज़िट करते रहें।

प्रोफेशनल रिज़्यूमे के साथ भीड़ से अलग दिखें - Rozgar.com

Latest Category Jobs
Job InformationApply Job

Java Protection Support(5-7 years)

SD + aATP(5-7 years)

Senior Data Architect(12-15 years)

Associate Director(15-20 years)

Python+ Selenium- Test Engineer(3-6 years)

Edge & Network Cloud(6-9 years)

    Share Blogs

Create Your Free Job Alert

Related Posts

View All